
दुर्ग। ताज़ा वारदात स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां बीती रात शराब के नशे में धुत बहू ने अपने ससुर का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। कल रात बहू जब शराब पी रही थी तो ससुर ने उसे शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर बहू नाराज हो गई और नशे की हालत में अपने ही ससुर को मारने दौड़ी।
इसी दौरान किनारे रखी ईंट उसके हाथ में आ गई और ससुर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इधर बुजुर्ग की पिटाई होते देख मोहल्ले के लोग जब छुड़ाने पहुंचे तो बहू ने उनके साथ भी मारपीट की। बहू के हमले से घायल ससुर को उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े
भारत में शराब को लेकर आम धारणा यह रही है कि शराब का सेवन पुरुष ही मुख्यतौर पर करते हैं और महिलाएं न के बराबर ही इसका सेवन करती हैं। लेकिन NFHS सर्वे में देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां इस मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। हिलाएं पुरुषों से बढ़-चढ़कर शराब का सेवन करने में आगे हैं उसमें पहले पायदान पर अरुणाचल प्रदेश है, जहां 24.2% महिलाएं शराब पीती हैं। शराब यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। यहां के लोगों का एक खास रिवाज है, जो ‘अपोन्ग’ यानी चावल की बीयर अपने मेहमानों को ऑफर करते हैं।





