छत्तीसगढ़

किसान का घर अनोखा संग्रहालय से कम नहीं, देखने उमड़ी भीड़

Nil dhankar
27 Jan 2026 8:14 AM IST
किसान का घर अनोखा संग्रहालय से कम नहीं, देखने उमड़ी भीड़
x
छग

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम टप्पा निवासी किशोर कुमार जैन को पुरानी और दुर्लभ वस्तुओं को संभालकर रखने का खास शौक है। आज के समय में जहां लोग पुरानी चीजों को बेकार समझते हैं, वहीं किशोर जैन का घर एक छोटे संग्रहालय जैसा लगता है। उनके इस अनूठे संग्रह को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

उनके कलेक्शन में संगीत से जुड़ी बहुत सी पुरानी और खास चीजें हैं। इसमें पुराने ग्रामोफोन रिकॉर्ड, रिकॉर्ड प्लेयर और एचएमवी कंपनी के ग्रामोफोन शामिल हैं। उनके पास नूरजहां, सुरैया, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर और किशोर कुमार जैसे महान गायकों के रिकॉर्ड और कैसेट्स का बड़ा संग्रह भी है।

संगीत के अलावा, किशोर जैन के पास कई पुराने और ऐतिहासिक उपकरण भी हैं। इसमें इंग्लैंड का पुराना टेलीफोन, 1920 की दूरबीन और कुछ दुर्लभ घड़ियां शामिल हैं। उन्हें पुरानी मोटरसाइकिलों का भी शौक है, खासकर ‘बॉबी’ फिल्म में इस्तेमाल हुई बॉबी राजदूत मोटरसाइकिल के वे बड़े प्रशंसक हैं। इसके साथ ही उनके पास पुराने सिक्के और डाक टिकटों का भी बड़ा संग्रह है। किशोर जैन इन सभी पुरानी वस्तुओं को केवल इकट्ठा ही नहीं करते, बल्कि उन्हें चालू हालत में भी रखते हैं। यदि कोई ग्रामोफोन या अन्य मशीन खराब हो जाती है, तो वे उसके पुर्जे कोलकाता या दिल्ली जैसे बड़े शहरों से मंगवाकर उसकी मरम्मत करवाते हैं। यह उनके संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Next Story
null