सड़क हादसे में मृत प्रधान आरक्षक के परिजन को मिली 1 करोड़ की सहायता

मोहला। मोहला मानपुर के अंबागढ़ चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रमेश कुमार नेताम की 28 जनवरी 2025 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नेताम का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में था और वे पुलिस सैलरी पैकेज से जुड़े थे।
बैंक ने अनुबंध के तहत मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। एसपी कार्यालय मोहला के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में SP वाई पी सिंह और एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रुपक कुमार मंडल ने यह चेक मृतक की पत्नी द्रोपती नेताम और पुत्री ओमेश्वरी नेताम को सौंपा।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप और मुख्य लिपिक प्रशांत राहुल मौजूद थे। बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक स्वप्निल देवांगन, शाखा प्रबंधक यतीन्द्र राव दामले और सहायक प्रबंधक साकेत कुमार झा भी उपस्थित रहे। SP ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।





