घर वालों ने पीट-पीटकर उतारा गुंडई का भूत, जेल में भी डलवाया

कोरबा। एक युवक ने अपने ही घर की बुजुर्ग महिला से बदसलूकी की और मारपीट की। इस दौरान घरवालों ने उसे पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो परिजनों ने सड़क पर उसकी बेल्ट और डंडे के साथ लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
बाद में उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे घर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह लगातार झगड़ा करता रहा। यह पूरा मामला करीब आधे घंटे तक चलता रहा और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाज़ार मुख्य मार्ग का है। जानकारी के अनुसार, मुड़ापार इलाके का रहने वाला 24 वर्षीय अरमान खान शुक्रवार की देर शाम घर के आसपास जोर-जोर से हंगामा करने लगा। इसी दौरान उसने घर की बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी की और मारपीट भी की। उसकी हरकतें बढ़ती गईं, जिससे घर के लोग बहुत परेशान हो गए।
लोगों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रहा था। जब हालात बिगड़ गए तो परिजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद वे उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे घर की ओर ले जा रहे थे, लेकिन वह फिर भी शांत नहीं हो रहा था और बार-बार झगड़ा कर रहा था। यह पूरा हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।





