छत्तीसगढ़

नक्सलवाद का अंत निश्चित है : MP बृजमोहन अग्रवाल

Nilmani Pal
18 Nov 2025 2:45 PM IST
नक्सलवाद का अंत निश्चित है : MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। फोर्स को मिली बड़ी सफलता पर MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, एक करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली हिड़मा माडवी का खात्मा सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक कामयाबी है। उसकी पत्नी सहित 5 नक्सलियों का ढेर होना इस बात का स्पष्ट संदेश है कि अब नक्सलवाद का अंत निश्चित है।

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। ये नया भारत है, जहाँ आतंक, हिंसा और देशविरोधी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं। बस्तर शांत हो रहा है, विकास बढ़ रहा है और जनता का विश्वास पहले से कहीं अधिक मज़बूत हो रहा है। सुरक्षा बलों के साहस और समर्पण को कोटि-कोटि नमन।

यह भी पढ़े

43 साल शीर्ष माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को मार गिराया गया है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों की मौत हुई है। इन्ही में एक हिड़मा और दूसरी उसकी पत्नी राजे भी शामिल है। दुर्दांत नक्सली हिड़मा सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के खिलाफ कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार था। वह 2017 के सुकमा हमले भी शामिल है और जिस हमले में 26 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था। इस हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। सूत्रों ने बताया कि हिडमा के साथ उसकी पत्नी राजे और माओवादी संगठन के दूसरे मेंबर चेल्लूरी नारायण और टेक शंकर भी शामिल भी मारे गए है।

Next Story
null