छत्तीसगढ़

दारू भट्टी में शराब कोचिया की दबंगई, खुद पिट गया बेरहमी से

Nil dhankar
7 Jun 2025 3:09 PM IST
दारू भट्टी में शराब कोचिया की दबंगई, खुद पिट गया बेरहमी से
x
छग

बिलासपुर। शराब दुकान के सामने एक कोचिया गुंडागर्दी करते हुए सेल्समैन का कॉलर पकड़ लिया। इस पर कर्मचारियों ने पहले उसे समझाइश दी। फिर भी वो नहीं माना तो नाराज कर्मचारियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। शराब दुकान के सामने मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल कोचियों को बल्क में शराब नहीं मिलने पर वे दुकानों में विवाद कर कर्मचारियों को हटाने में लगे हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक कोचिया पूरी तैयारी के साथ बड़ी मात्रा में शराब खरीदने सिरगिट्‌टी स्थित शराब दुकान पहुंचा। इस दौरान उसका एक साथी दूर में खड़ा था। कोचिए ने पहले शराब खरीदी की। फिर मौके पर होलोग्राम को फाड़कर ढक्कन खोला और शराब खराब होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। सेल्स मेन उसे समझाने बाहर निकला तो कोचिए ने उसकी कॉलर पकड़ ली।

इस दौरान कोचिया गुंडागर्दी करने लगा, जिसके बाद उसने सेल्समैन का कॉलर पकड़ कर हमला करने की कोशिश करने लगा। उसकी हरकत को देखकर कर्मचारी भी बाहर निकले। उन्होंने पहले उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद भी वो नहीं माना, तब कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी।

Next Story
null