छत्तीसगढ़
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण व वृक्षारोपण की शपथ
Shantanu Roy
18 May 2025 12:21 AM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरवागुड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां धुरवागुड़ी सहित आसपास गांव के लोगों ने भी उपस्थित होकर अपने-अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने शामिल होकर लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर लोगों को लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही शिविर में मौजूद लोगों को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को जल के बचाव के लिए कार्य करते हुए फसल परिवर्तन एवं जल संरक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया।
शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, गोवर्धन मांझी, सीईओ जनपद मैनपुर श्वेता वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके अगले चरण में समाधान शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी उनके गांव के पास ही शिविर लगाकर दी जा रही है। उन्होंने लोगों से शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की। शिविर में तिरंगा यात्रा अभियान के तहत देश की सेना का हौसला अफजाई करने तिरंगे झंडे लेकर देशभक्ति से परिपूर्ण नारे भी लगाए गए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjaखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक प्रयोगशाला का भ्रमण कियाntasamachar newssamacharHindi news
Next Story





