छत्तीसगढ़
चप्पलों से ‘विकृति’ का शौक, बुजुर्ग की अश्लीलता ने समाज को किया शर्मसार
Shantanu Roy
17 May 2025 11:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में अश्लील हरकत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक 60 साल का व्यक्ति महिलाओं की सैंडल के साथ गंदी हरकत कर रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति को प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेजा है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के इम्प्रेशिया सोसाइटी का है। सोसाइटी मेंबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी पत्नी के साथ उसी सोसाइटी में रहता है। ये अश्लील हरकत का वीडियो 14 मई की रात 2 बजे करीब का है। वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग एक घर के गेट पर रखें महिलाओं की चप्पल और सैंडल को उठा लेता है। फिर सैंडल से गंदी हरकत करने लगता है।
मेंबरों का कहना है कि शख्स इतना चालाक है कि सीसीटीवी की कैद में ना आए। इस वजह से वह लिफ्ट और सीढ़ियों का उपयोग नहीं करता है। वह छत के रास्ते एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में पहुंचता है। फिर इस हरकत को अंजाम देता है। आरोप है कि व्यक्ति ने पहले लिफ्ट में भी इस तरह की गंदी हरकत की है। लेकिन सोसाइटी वालों को माजरा समझ में नहीं आया था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के एक बेटा और बेटी भी हैं जो रायपुर से बाहर रहते हैं। वह अपने साथ सोसाइटी में डॉग लेकर भी घूमता रहता है। परिवार आसपास के लोगों के साथ ज्यादा घुला मिला नहीं है। सोसाइटी के मेंबरों ने इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत एक्शन लिया है। फिलहाल सोसाइटी मेंबर इस मामले में FIR करवाने के लिए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjaखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक प्रयोगशाला का भ्रमण कियाntasamachar newssamacharHindi news
Next Story





