छत्तीसगढ़

जर्जर पुल कभी भी गिर सकता है, आवाजाही करने से डर रहे ग्रामीण

Nilmani Pal
30 Jun 2025 12:06 PM IST
जर्जर पुल कभी भी गिर सकता है, आवाजाही करने से डर रहे ग्रामीण
x
छग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर में गोबरी नदी पर बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है. बारिश के चलते इसका बाउंड्री वाल भी टूटकर गिर गया. पुल में दरारें और धंसाव साफ नजर आ रहे हैं. इसके गिरने की आशंका बढ़ गई है. हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीण डर के साए में आवाजाही कर रहे हैं.

बता दें, 2005 में तात्कालीन सीएम डॉ. रमन सिंह द्वारा इस पुल का लोकार्पण किया गया था. लेकिन अब 20 साल में यह पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है. करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल ग्राम शिवप्रसाद नगर, डबरीपारा, भंवराही, बांसापारा समेत कई गांवों को सूरजपुर जिला मुख्यालय से जोड़ता है.

ऐसे में इस कमजोर पुल के टूटने से लोगों के दुर्घटना के शिकार होने की संभावना है. साथ ही गांवों से सड़क संपर्क टूट सकता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.


Next Story
null