गणेशपुर में अंतिम संस्कार को लेकर उपजे विवाद को नायब तहसीलदार और चौकी प्रभारी ने कराया शांत

कुरुद। गणेशपुर में अंतिम संस्कार को लेकर उपजे विवाद को नायब तहसीलदार और चौकी प्रभारी अजय सिंह ने शांत कराया जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। पूरा मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी का है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम गणेशपुर में मृतक शेषनारायण साहू उम्र 60 वर्ष के शव को मृतक के पुत्र हेमंत साहू द्वारा मृतक के शव का अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम के जाया गया था, जिसका विरोध ग्रामीण करने लगे थे। सूचना पर पुलिस चौकी बिरेझर से एक टीम मौके पर पहुंची थी, साथ ही कुरुद से नायब तहसीलदार को बुलाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि हिन्दू रीतिरिवाज अपनाने व ग्रामीण से मिलकर अंतिम संस्कार हो लेकिन मृतक के बेटे हेमंत साहू ने इस बात को मान ही नहीं रहा था, नायब तहसीलदार कुरूद और चौंकी प्रभारी अजय सिंह के द्वारा हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार के लिए समझाया गया जिसके बाद मृतक शेषनारायण साहू के शव का अंतिम संस्कार किया गया। फ़िलहाल गणेशपुर गांव में शांति का माहौल है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति अब नहीं है। प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने सरहना की है।





