छत्तीसगढ़

उपसरपंच ने किया रेप, अकेली थी लड़की, हत्या की धमकी देकर किया हैवानियत

Nil dhankar
3 July 2025 4:56 PM IST
उपसरपंच ने किया रेप, अकेली थी लड़की, हत्या की धमकी देकर किया हैवानियत
x

बिलासपुर। उपसरपंच ने युवती के घर घुसकर उसके साथ रेप कर दिया। इस दौरान युवती के परिजन काम से बाहर गए थे। वहीं, युवती अकेली थी। मौका पाकर उपसरपंच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

शाम को जब उसकी मां घर लौटी, तब उसने आपबीती बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि ग्राम पंचायत सरसेनी निवासी मुकेश जगत (22) उपसरपंच है। पड़ोस के ही गांव की युवती दसवीं तक की पढ़ाई की है, जिसके बाद वो घरेलू काम करती है। उपसरपंच मुकेश जगत से उसकी पहले से जान-पहचान थी।

मंगलवार दोपहर के समय युवती अपने घर पर अकेली थी। उसके परिजन काम करने बाहर गए थे। इसी दौरान उप सरपंच मुकेश को यह जानकारी मिली कि युवती घर में अकेली है। इसका फायदा उठाते हुए वह सीधे युवती के घर जा पहुंचा और जबरन घर के अंदर घुस गया। वहां उसने युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद युवती पूरी तरह से डरी-सहमी हुई थी। वह किसी से कुछ कह नहीं सकी। लेकिन जब शाम को उसकी मां काम से वापस घर लौटी, तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

Next Story
null