छत्तीसगढ़

प्रसूता और नवजात की मौत लापरवाही से हुई थी, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज

Nil dhankar
31 July 2026 2:23 PM IST
प्रसूता और नवजात की मौत लापरवाही से हुई थी, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज
x
छग

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है।

17 मई को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story