छत्तीसगढ़
थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, ऑनलाइन करें आवेदन
Shantanu Roy
29 March 2026 7:43 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें अग्निवीर पुरुष जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक और स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (दसवीं उत्तीर्ण), ट्रेडमैन (आठवीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) सहित स्थायी कैडर के तहत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पद शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 1 जून से 10 जून 2026 के बीच निर्धारित की गई है। परीक्षा के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरने की सलाह दी गई है। गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा। अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि के लिए प्रशिक्षण और सेवा का अवसर प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित है। इसके लिए जारी टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें इस अवसर का लाभ मिल सके।
Tagsरायगढ़अग्निवीर भर्तीभारतीय थल सेनाऑनलाइन आवेदन1 अप्रैल अंतिम तिथिCEE परीक्षा1 जून से 10 जूनसेना भर्ती कार्यालयनया रायपुरजनरल ड्यूटीतकनीकीलिपिकट्रेडमैनमहिला सेना पुलिसनर्सिंग असिस्टेंटRaigarhAgniveer BhartiIndian ArmyOnline Application1st April Last DateCEE Exam1st June to 10th JuneArmy Recruiting OfficeNaya RaipurGeneral DutyTechnicalClerkTradesmanMahila Army PoliceNursing Assistantछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





