छत्तीसगढ़

15 घंटे से पड़ी है लाश, जिला अस्पताल में शर्मनाक घटना

Nil dhankar
2 Aug 2024 1:16 PM IST
15 घंटे से पड़ी है लाश, जिला अस्पताल में शर्मनाक घटना
x

कोरबा korba news। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज Medical college के प्रबंधन ने 15 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को मेमो नहीं भेजा है. जिसकी वजह से मृतक दीपक यादव के शव का पोस्टमार्टम अब तक नहीं हो पाया है. मृतक के परिजन पीएम कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

chhattisgarh news जानकारी के अनुसार वैशाली नगर निवासी दीपक यादव एसईसीएल कर्मी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. यह हादसा दर्री प्रगति नगर स्थित मोड़ पर हुआ था, जब दो बाइक की टक्कर हुई. एक्सीडेंट के बाद सभी घायलों को कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया. मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि वे रात 10 बजे से ही कई डॉक्टरों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक मेमो नहीं भेजा गया है. ऐसे में मृतक के शव का पीएम नहीं हो पाया है. chhattisgarh

Next Story