छत्तीसगढ़

Raipur South Assembly By-election के तारीख का ऐलान जल्द

Nil dhankar
21 Jun 2024 1:28 PM IST
Raipur South Assembly By-election के तारीख का ऐलान जल्द
x

रायपुर raipur news। विधायक से सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agrawal ने राज्‍य विधानसभा की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र दे दिया है। इसकी वजह से इस सीट को रिक्‍त घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही रायपुर दक्षिण सीट Raipur South Seat पर उपचुनाव की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है।

chhattisgarh news जानकारों के अनुसार विधानसभा या लोकसभा की सीट रिक्‍त होने की अधिसूचना जारी किए जाने के 6 महीने के भीतर उस सीट पर उपचुनाव कराया जाना अनिवार्य है। बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र दिया है। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनका इस्‍तीफा तत्‍काल प्रभाव से मंजूर कर लिया था। ऐसे में इस सीट को 17 जून से ही रिक्‍त घोषित कर दिया गया है। अब इस सीट पर 17 दिसंबर से पहले उप चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयोग को पूरी करनी होगी।


Next Story