भारत

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने पिता को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
21 Jun 2024 12:59 PM IST
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने पिता को उतारा मौत के घाट
x
इलाके में हड़कंप मच गया.
मेरठ: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसके पिता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घायल हालत में पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों पक्ष एक ही समुदाय से हैं.
दरअसल, पूरा मामला 16 जून का है जब मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पास की दुकान से सामान लेने गई थी. आरोप है कि इसी दौरान सलमान नाम के लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी. युवती ने ये बात अपने घर जाकर बताई तो पिता सलीम ने मौके पर जाकर इसका विरोध किया.
जिसके चलते दबंग सलमान की युवती के पिता से कहासुनी हो गई. कुछ ही देर में सलमान के दूसरे साथी आ गए और उन्होंने मिलकर युवती के पिता सलीम को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान लोहे की रॉड से हमला भी किया गया. इस हमले में घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बीते दिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि सलीम के सिर में गंभीर चोट के चलते उसे पांच दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था. इसके बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. सलीम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना लोहिया नगर में दो पक्षों में मारपीट हुई थी. सलीम और सलमान नाम के दो लोगों का आपस में विवाद हुआ था. सलीम के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा लिखा गया है. सलमान को अरेस्ट कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story