छत्तीसगढ़

राजनादगांव में गोलीकांड को अंजाम देने वाला बदमाश एमपी से अरेस्ट

Nil dhankar
1 July 2025 3:14 PM IST
राजनादगांव में गोलीकांड को अंजाम देने वाला बदमाश एमपी से अरेस्ट
x

राजनादगांव. अवैध रेत खनन में गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ गोली गुर्जर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर के राजनांदगांव लेकर आई है. आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. आरोपी आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज किए गए हैं. अबतक इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन और परिवहन पर बेअसर कार्रवाई के बीच माफियाओं ने गोलीकांड को अंजाम दिया. घटना 11 जून की रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब गांव मोहड़ नदी के किनारे अवैध रेत निकासी के लिए जेसीबी से रैम्प बनाया जा रहा था. इसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और गोलियां चला दी. इस फायरिंग में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. अन्य दो ग्रामीण जितेन्द्र साहू और ओम प्रकाश साहू भी घायल हुए.

घटना के बाद बसंतपुर थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस, बुलेट का अगला हिस्सा और जेसीबी एवं हाईवा वाहन (CG 08 AT 5089) जब्त किया. मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर संयुक्त 5 टीम टीम गठित की गई. लगातार आरोपियों की अलग-अलग ठिकाने उत्तर प्रदेश झॉसी, नागपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना आदि जगहों में दबिश दे रही थी.

Next Story
null