छत्तीसगढ़

निगम टीम ने परदेशिया हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर के घर दी दबिश

Nil dhankar
8 Jun 2025 2:03 PM IST
निगम टीम ने परदेशिया हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर के घर दी दबिश
x

रायपुर। रायपुर में रविवार को इनकम टैक्स के अफसरों ने परदेशिया हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के घर पर छापेमारी की। टीम ने टैक्स और संपत्ति को लेकर तोमर ब्रदर्स के घर पर पूछताछ की। परदेशिया दोनों भाइयों ने सूदखोरी का जाल बिछाकर कर्जदारों से करोड़ों रुपए वसूला है। मिली जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान रायपुर निगम के अफसर भी मौजूद थे। निगम के अधिकारियों ने भी आरोपियों के घर पर संपत्ति संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके कुछ देर बाद चले गए। दोनों भाई पिछले 7 दिन से फरार हैं। वहीं पुलिस को दोनों सूदखोरों की मदद करने वालों की भी तलाश है।

बताया जा रहा है कि आरोपी परदेशिया वीरेंद्र और रोहित के पास कुल कितनी संपत्ति है? दोनों भाई कितनी संपत्तियों का टैक्स दे रहे हैं? कितनी प्रॉपर्टी बेनामी है? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए IT अफसरों ने छापेमारी की।

वहीं जोन 8 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर परदेशिया वीरेंद्र तोमर के घर हमारी टीम गई थी। उनके परिजनों से मकान से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेजों की जांच की जाएगी कि उनके पास कितनी अनुमति है और उनके मकान निर्माण की लागत कितनी है। कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेजों का आकलन करने के बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अभी सभी सवालों को लेकर जांच की जा रही है। वहीं रेड के बाद IT अफसर भी आरोपियों के घर दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कुछ सबूत लेकर निकल गए हैं।



Next Story
null