छत्तीसगढ़

निगम ने गुढ़ियारी में बिना अनुमति किए निर्माण को तोड़ा

Nil dhankar
18 Jun 2025 9:39 AM IST
निगम ने गुढ़ियारी में बिना अनुमति किए निर्माण को तोड़ा
x

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा निगम मुख्यालय उड़न दस्ता टीम के संयुक्त अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, उप अभियंता नगर निवेश लोचन चौहान की उपस्थिति में स्वीकृति विपरीत निर्माण कार्यों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं.

आज इस क्रम में अभियान चलाकर नगर निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के अंतर्गत डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर गुढियारी क्षेत्र में जुगल किशोर राय के द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट क्षेत्र में भूखंड के आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है.

Next Story
null