छत्तीसगढ़

पागल कुत्ते को निगम ने पकड़ा, अब काट चूका था 15 से ज्यादा लोगों को

Nil dhankar
16 Oct 2025 10:42 AM IST
पागल कुत्ते को निगम ने पकड़ा, अब काट चूका था 15 से ज्यादा लोगों को
x
छग

बीजापुर। नगर में सोमवार सुबह से एक पागल कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अब तक 18 लोग उसके हमले का शिकार हो चुके हैं। सुबह करीब 7 बजे गांधी चौक इलाके में यह कुत्ता अचानक सड़कों पर दौड़ने लगा और राहगीरों पर हमला करने लगा।

धीरे-धीरे उसने आसपास के मोहल्लों में 18 लोगों को काट खाया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की लेकिन कुत्ता बेकाबू था। नगर पंचायत की टीम और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगाया गया। डॉक्टर चलपत्ती राव ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें और बच्चों को सुरक्षित रखें। नगर में डर का माहौल है।


Next Story
null