छत्तीसगढ़

निगम प्रशासन ने 4 कर्मचारियों को दी ससम्मान विदाई

Nil dhankar
3 Sept 2024 4:28 PM IST

भिलाईनगर Bhilainagar । भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 04 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। गौरतलब है निगम सभागार में सोमवार को 04 कर्मचारियों को बिदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।

chhattisgarh news सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी जनगणना विभाग से सहायक गे्रड-02 श्रीमती शोभा चैबे, जोन क्रमांक 03 से सहायक ग्रेड-02 श्री पूरन लाल चन्द्राकर, पम्प सहायक श्री सुनील कुमार अग्रवाल एवं सफाई कामगार श्रीमती मनटोरा बाई को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इन सभी कर्मचारियो को निगम के सभागार में 02 सितम्बर 2024 को बिदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।

बिदाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, युनियन के पदाधिकारी संजय शर्मा, शरद दुबे, शशिभूषण मोहंती, वामन राव, नलनिश मिश्रा, पुरूषोत्तम साहू, राजसक्चर, रीता चतुर्वेदी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। chhattisgarh

Next Story