छत्तीसगढ़

महिला मरीज की हालत गंभीर, और छुट्टी दे रहे मेकाहारा के डॉक्टर

Nil dhankar
26 Sept 2025 3:53 PM IST
महिला मरीज की हालत गंभीर, और छुट्टी दे रहे मेकाहारा के डॉक्टर
x

रायपुर। मेकाहारा अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। 13 सितंबर को एक महिला की डिलीवरी की गई थी। नवजात बच्चे की कंडीशन भी गंभीर थी। मेकाहारा में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के बाद बच्चे को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा था।

डिलीवरी के लिए मेकाहारा के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मां को स्टीट्चेस लगाए थे। 25 सितंबर यानी कल रात को स्टीट्चेस काटे गए। लेकिन इसके बाद अंदर के स्टीट्चेस खुल गए। पीड़ित पति तबरेज ने बताया कि कल रात से उनकी पत्नी दर्द में है, लेकिन अब तक कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचा। नर्स आई थी जो क्लीनिंग करके गई है। डॉक्टर के बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। पत्नी की हालत गंभीर है, जबकि डॉक्टर कह रहे थे कि आज उसकी छुट्टी हो जाएगी।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story
null