छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा
Shantanu Roy
21 Jan 2026 9:53 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पीएम नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ध्वजारोहण स्थल, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, मंच व्यवस्था, विद्युत सज्जा, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी ने विभागीय समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने परेड अभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी और आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत मण्डल, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को तैयारियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कार्यक्रम में परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शासकीय योजनाओं की झांकियां भी शामिल होंगी, जिससे यह आयोजन जिलेवासियों के लिए यादगार बने।
Tagsकांकेरगणतंत्र दिवस 202626 जनवरी समारोहकलेक्टर निरीक्षणपीएम नरहरदेव स्कूलजिला प्रशासनतैयारियांपरेडसांस्कृतिक कार्यक्रमKankerRepublic Day 202626 January CelebrationsCollector InspectionPM Narhardev SchoolDistrict AdministrationPreparationsParadeCultural Programmeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





