छत्तीसगढ़
CG: 6.55 करोड़ के धान घोटाले का मुख्य आरोपी जयप्रकाश साहू गिरफ्तार
Shantanu Roy
21 Jan 2026 7:51 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले के धान उपार्जन केंद्र में सामने आए 6.55 करोड़ रुपए से अधिक के बहुचर्चित धान घोटाला मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जशपुर पुलिस ने इस प्रकरण के मुख्य आरोपी एवं फरार समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह मामला तुमला थाना क्षेत्र के कोनपारा धान उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार जयप्रकाश साहू बेहद शातिर अपराधी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलता रहा, जिससे पुलिस को उसकी गिरफ्तारी में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पहले वह दमोह (मध्यप्रदेश) भाग गया, इसके बाद पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते कोरबा जिले के विकास नगर, कुसमुंडा क्षेत्र में जाकर छिप गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार मोबाइल सिम बदलता रहा और अपने परिचितों के नाम से संपर्क में बना रहा, लेकिन जशपुर पुलिस की सतर्कता और तकनीकी निगरानी के चलते अंततः उसे पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव को 6 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जयप्रकाश साहू की गिरफ्तारी के बाद भी इस घोटाले से जुड़े अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस मामले में 2 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव (61 वर्ष) ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि धान खरीदी उपकेंद्र कोनपारा में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत कर धान खरीदी में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की है। जांच के दौरान सामने आया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कंप्यूटर रिकॉर्ड के अनुसार कोनपारा धान उपार्जन केंद्र में कुल 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई थी। जबकि वास्तव में मिलों और संग्रहण केंद्रों को केवल 1,40,663.12 क्विंटल धान ही भेजा गया। इस तरह कुल 20,586.88 क्विंटल धान की भारी कमी पाई गई। गायब धान की कीमत शासन द्वारा निर्धारित 3,100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रुपए आंकी गई है। इसके अतिरिक्त धान की पैकिंग में उपयोग किए गए 4,898 नए एवं पुराने बारदाने भी गायब पाए गए, जिनकी कीमत 17 लाख 7 हजार 651 रुपए बताई गई है। इस प्रकार इस पूरे घोटाले में शासन को कुल 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घोटाले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsजशपुर धान घोटालाकोनपारा उपार्जन केंद्रजयप्रकाश साहू गिरफ्तार6.55 करोड़ घोटालातुमला थानाअपेक्स बैंक जशपुरधान खरीदी हेराफेरीछत्तीसगढ़ समाचारJashpur paddy scamKonpara procurement centerJaiprakash Sahu arrested6.55 crore scamTumla police stationApex Bank Jashpurpaddy purchase fraudChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





