छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट पहनना किया अनिवार्य

Nil dhankar
29 Oct 2025 4:20 PM IST
कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट पहनना किया अनिवार्य
x
छग

जांजगीर-चाम्पा। जिले में एसपी के बाद कलेक्टर ने हेलमेट को लेकर आदेश जारी किया है। अगले महीने के पहली तारीख से जिले भर के शासकीय कर्मचारी हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि, कार सवार सीट बेल्ट बांधेंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

दरअसल, एक दिन पहले एसपी विजय पांडेय ने पुलिसकर्मियों को 1 नवम्बर से हेलमेट लगाकर बाइक चलाना अनिवार्य किया है और आम लोगों को 10 नवम्बर तक जागरूक किया जाएगा, इसके बाद 11 नवम्बर से आम लोगों पर भी कार्रवाई होगी।

एसपी विजय पांडेय का कहना है कि हेलमेट लगाने से एक्सीडेन्ट के बाद मौत के आंकड़े में कमी आएगी। लोगों को पहले जागरुक किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी, इसलिए पहली शुरुआत पुलिस से की गई है। 1 नवम्बर से पुलिसकर्मियों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाना अनिवार्य किया गया है।

Next Story
null