छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार केन्द्र प्राथमिकता से बनाने के दिए निर्देश
Shantanu Roy
4 Aug 2026 11:36 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आधार निगरानी समिति (DLAMC) की बैठक आयोजित ली और आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत समीक्षा की उन्होंने जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य की प्रगति, लंबित मामलों तथा आधार सेवाओं से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि MBU (Mandatory Biometric Update) के लिए लंबित विद्यार्थियों का आधार अपडेट कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए तथा अद्यतन उपरांत सभी विद्यार्थियों की जानकारी UDISE पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से अपडेट की जाए। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि शेष छोटे बच्चों के आधार नामांकन का कार्य CHiPS एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के आधार ऑपरेटरों के माध्यम से शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा आधार सुविधा से वंचित न रहे।
बैठक में जिले में कार्यरत सभी आधार ऑपरेटरों को UIDAI के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आधार केंद्रों का सुचारू एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि आधार कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियम विरुद्ध गतिविधि में किसी ऑपरेटर की संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने आधार संबंधित मशीन की उपलब्धता की भी जानकारी ली। पंडरापाठ, सोन क्यारी और जिन स्थानों पर आधार केन्द्र की आवश्यकता है वहां केन्द्र खोलने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आधार केन्द्र के आपरेटर लापरवाही और गड़बड़ी करते हैं तो कार्रवाई निश्चित करें इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ, जिला स्तरीय अधिकारीगण UIDAI के सहायक प्रबंधक सूरज वैष्णव, आधार जिला समन्वयक विवेक सिंह, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, LDM, समाज कल्याण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





