छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्रियों से मिले रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
4 Aug 2026 9:14 PM IST
केंद्रीय मंत्रियों से मिले रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
New Delhi. नई दिल्ली। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, जनहित और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की।


मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, दवाओं एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विषयों, किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता, सामाजिक कल्याण एवं वंचित वर्गों के हित,महिला एवं बाल संरक्षण तथा छत्तीसगढ़ में रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, कृषि, वन संपदा और युवा मानव संसाधन की दृष्टि से एक समृद्ध राज्य है।

इन क्षमताओं को केंद्र की योजनाओं और नीतियों से जोड़कर प्रदेश में रोजगार, निवेश और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति दी जा सकती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रायपुर लोकसभा क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं एवं लंबित विषयों को भी रखा और केंद्र सरकार के स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष लगातार उठाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करना मेरी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है।

हमारा प्रयास है कि केंद्र की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करे।” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, कृषि, उद्योग और रोजगार जैसे विषय सीधे आम जनता के जीवन से जुड़े हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य के बेहतर समन्वय के माध्यम से ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है। सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्रियों से छत्तीसगढ़ के हित में इन विषयों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर मंत्रियों की ओर से आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
Tagsबृजमोहन अग्रवालरायपुर सांसदनई दिल्लीकेंद्रीय मंत्रीगिरिराज सिंहवीरेंद्र कुमारअन्नपूर्णा देवीछत्तीसगढ़ विकासरायपुर लोकसभाकेंद्र सरकारस्वास्थ्य सुविधाएंचिकित्सा क्षेत्रदवाएंउर्वरक उपलब्धताकिसानसामाजिक न्यायसामाजिक कल्याणमहिला एवं बाल विकासमहिला सुरक्षाबाल संरक्षणरोजगारऔद्योगिक विकासनिवेशआधारभूत संरचनाप्राकृतिक संसाधनवन संपदायुवा शक्तिकेंद्र की योजनाएंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजनहितविकास परियोजनाएंशिक्षासामाजिक सुरक्षाछत्तीसगढ़ समाचारभाजपाBrijmohan AgrawalRaipur MPNew DelhiUnion Ministers (Giriraj SinghVirendra KumarAnnapurna Devi)Chhattisgarh developmentRaipur Lok SabhaCentral Governmenthealthcare facilitiesmedical sectormedicinesfertilizer availabilityfarmerssocial justicesocial welfareWomen and Child Developmentwomen's safetychild protectionemploymentindustrial developmentinvestmentinfrastructurenatural resourcesforest wealthyouth powercentral schemesPrime Minister Narendra Modipublic interestdevelopment projectseducationsocial securityChhattisgarh newsBJPछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story