छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने पीएम सुरक्षित मातृत्व शिविर सहित जिला चिकित्सालय सारंगढ़ का लिया जायजा
Shantanu Roy
25 May 2026 9:35 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सोमवार को आयोजित 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' शिविर का कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जायजा लिया। उन्होंने शिविर का बारीकी से अवलोकन कर वहां मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सराहना की। गर्भवती महिलाओं के लिए व्यवस्थाएं देख प्रसन्नता जताई। महिलाओं को दी जा रही निःशुल्क जांच, दवाओं के वितरण और डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे परामर्श से रूबरू हुई। जिला चिकित्सालय में माताओं और शिशुओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई जा रही उच्च स्तरीय सुविधाओं की सराहना करते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि सुरक्षित प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर वहां भर्ती कुपोषित बच्चों के उपचार, डाइट प्लान और दी जा रही अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। केंद्र की बेहतर व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। दौरे के समापन पर कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए आईं 4 किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बालिकाओं और उनके परिजनों को इस टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल द्वारा बताया गया कि शिविर में 56 गर्भवती महिलाओ में 16 उच्च जोखिम गर्भावस्था की चिन्हाकित की गई। इस अवसर पर जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पेन्द्र वैष्णव एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अटल आरोग्य लैब को लेकर दिए कड़े निर्देश
इस शिविर के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्थित अटल आरोग्य लैब का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि लैब में सभी प्रकार की आवश्यक जांच सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। लैब के शेष उन्नयन कार्यो, जैसे रंगाई-पुताई और बिजली व्यवस्था, उपलब्ध लैब टेस्ट की जाँच में लगने वाले समय की जानकारी सहित सूची को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लंबित कार्य तत्काल पूरे किए जाएं ताकि मरीजों को अटल आरोग्य लैब का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





