छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश

Shantanu Roy
25 May 2026 8:57 PM IST
बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश
x
छग
Kanker. कांकेर। आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए तथा दायित्व सौंपे।
समय-सीमा बैठक के पश्चात् बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक लेकर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों में पर्याप्त मात्रा में बांस-बल्ली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ग्रामों की जानकारी, नदी-नालों का नजरी नक्शा तैयार कर ग्राम स्तर पर निगरानी टीम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून-2026 को देखते हुए बाढ़, अतिवृष्टि आदि से बचाव के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने तथा दैनिक रिपोर्ट जिला कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में जानकारी देने के निर्देश दिए। इसी तरह बाढ़ बचाव सामग्री एवं इसमें प्रयुक्त होने वाले उपकरणों जैसे मोटर बोट, डेªगन लाइट, टार्च, रस्सा, लाईफ जैकेट, गोताखोर, रस्सी, गमबूट, बरसाती, ट्यूब आदि संधारण एवं परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही तैराकों तथा बाढ बचाव हेतु प्रशिक्षित जवानों की सूची जिला में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश देते हुए एवं कण्ट्रोल रूम में 24 घंटे कार्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने. पहुंच विहीन क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं जीवन रक्षक दवाईयों का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में रखने, चिन्हांकित ग्रामों में अतिरिक्त खाद्यान्न का स्टॉक रखने, गंदे पानी की निकासी हेतु नालियों की साफ-सफाई, निर्माणाधीन सड़कांे एवं पुल-पुलियों का बारिश के पहले पूरा करने, पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन कार्य मानसून के पूर्व पूर्ण करने के लिए भी निर्देश दिए।
Next Story