
x
छग
Bemetara. बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 35 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी। इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे।
लोगों में से तहसील नवागढ़ के ग्राम भिलौनी निवासी सुखमनी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने के संबंध मे आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम प्रिति मानिकपुरी ने रास्ता बंद कराने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा ग्राम सिंघनपुरी निवासी शोभाराम ने मनमानी पूर्वक बंद किये नाली को खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेरला के ग्राम सोढ़ निवासी प्रेमसिंह ने बाड़ी का रास्ता बंद कराने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम बालसमुंद निवासी रमेश साहू ने सामुदायिक भवन निर्माण साहू पारा बालसमुंद मुक्तिधाम शेड बालसमुंद कातलबोड का मजदूरी भुगतान नही करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम बनरांका के निवसी पीलूराम ने तलाबो को 10 वर्षीय पट्टे पर आबंटन करने के संबंध मे आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्डा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धा पेंशन हेतु दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





