छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किसानों को समय पर धान-बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Shantanu Roy
17 Jun 2025 6:26 PM IST
कलेक्टर ने किसानों को समय पर धान-बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण कर लिया गया है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने जानकारी दी कि जिले की सभी कृषक सहकारी समितियों से किसान खाद और बीज प्राप्त कर सकते हैं। अब तक जिले में कुल 41,238 टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें से 18,432 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। जो कि भण्डारण के विरूद्ध 44.70 प्रतिशत है। खाद की उपलब्धता में सहकारी एवं निजी समितियों में यूरिया 22 हजार 66, सुपर फॉस्फेट 09 हजार 67, पोटाश 02 हजार 718, डी.ए.पी. 04 हजार 861, उर्वरक 12ः32ः16 एक हजार 80 तथा उर्वरक 20ः20ः0ः13 एक हजार 446 टन भण्डारित किया गया है।


वर्तमान में 22 हजार 806 टन खाद विक्रय हेतु शेष है। वहीं बीज का भंडारण 26,859 क्विंटल किया गया है, जिसमें से 12,704 क्विंटल बीज का वितरण हुआ है। जो कि भण्डारण के विरूद्ध 47.30 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अनाज अंतर्गत धान सामान्य, शंकर धान, मक्का, कोदो, कुटकी एवं रागी, दलहन अंतर्गत अड़हर, उड़द एवं मूंग, तिलहन फसल अंतर्गत सोयाबीन, मूंगफली एवं तिल बीजों का भण्डारण किया गया है। किसानों द्वारा उठाव के पश्चात 14 हजार 155 क्विंटल बीज वर्तमान में शेष है। जिसका वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में पॉस मशीन के माध्यम से विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी दुकानों में अवैध भण्डारण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिए है। अधिकारियों द्वारा लगातार खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण पर निगरानी रखी जा रही है।
Next Story