भारत
बिजली चोरी मामला: कोर्ट के आदेश पर सांसद ने जमा किए 6 लाख रुपए, अब...
jantaserishta.com
17 Jun 2025 5:54 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
संभल: यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बिजली चोरी मामले में मंगलवार को छह लाख रुपए जमा कराए हैं। सांसद के अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश के बाद 6 लाख रुपए का ड्राफ्ट बिजली विभाग के दफ्तर में जमा कराया है।
अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिजली चोरी मामले में 3 जून को कोर्ट ने आदेश दिया था कि छह लाख रुपए जमा कराया जाए। उसी के तहत सांसद के अधिवक्ता ने बिजली दफ्तर पहुंचकर 6 लाख रुपए जमा कराए जाएं।
दरअसल, विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान पिछले साल 19 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा था।
विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सांसद पर 1.91 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। हालांकि, बिजली विभाग की ओर से कोई राहत नहीं मिलने पर सांसद की ओर से उनके अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। इस मामले में न्यायालय ने उन्हें छह लाख रुपए विभाग में जमा करने का निर्देश दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि इस धनराशि को जमा करने के बाद विभाग की ओर से कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद सांसद की ओर से उनके अधिवक्ता ने छह लाख का ड्राफ्ट विभाग में जमा कराया है। अब न्यायालय के आदेश के बाद उनका बिजली कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।
वहीं, सपा सांसद के अधिवक्ता फरीद अहमद ने बताया कि उनके परिसर में बिजली विभाग ने छापा मारा था और उन्होंने बिजली चोरी का इल्जाम लगाया था। इतना ही नहीं, सांसद के ऊपर एक करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इसके खिलाफ हम उच्च न्यायालय में गए और इस संबंध में एक आदेश दिया गया कि मेरे मुवक्किल को 6 लाख रुपए जमा करने होंगे, जिसके बाद बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। हमने 6 लाख का ड्राफ्ट जमा कर दिया है और एक प्रार्थना पत्र भी दिया है कि हमारा बिजली का कनेक्शन जोड़ा जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





