छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने आशा निकेतन के वृद्धजनों से कुशलक्षेम पूछकर जाना हालचाल
Shantanu Roy
26 Oct 2025 9:50 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे रविवार को सुबह 11 बजे सारंगढ़ में इसी माह से संचालित आशा निकेतन वृद्धाश्रम की व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने वृद्धाश्रम में प्रवेश करके सभी वृद्धजनों से बारी-बारी उनके घर परिवार की स्थिति, बच्चों की जानकारी, उनके घर गांव का पता, वृद्धाश्रम में नाश्ता, भोजन की व्यवस्था, स्वास्थ्य, दवा आदि के बारे में पूछकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने अपना परिचय दिया। कलेक्टर को अपने बीच एक माह में दो बार उनके साथ समय बिताने पर वृद्धजनों ने आत्मीय खुशी जाहिर की और उनके व्यवस्था पर आत्म संतुष्टि प्रकट किया।
कलेक्टर ने वृद्धाश्रम के रसोई में भोजन व्यवस्था, राशन, साफ-सफाई, दाल सब्जी आदि के भंडारण का अवलोकन किया। इस अवसर पर सभी वृद्धजनों को कलेक्टर ने मिठाई वितरण किया। कलेक्टर जब चौपालनुमा सबके बीच बैठे तो वृद्धजनों ने वृद्धाश्रम परिसर में नलकूप खनन, पेंशन दिलाने और तीर्थ यात्रा करने की इच्छा जताई। कलेक्टर ने उनके इन इच्छा को पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वृद्ध घनश्याम वैष्णव ने श्रीरामजी का भजन और किशोर कुमार का ‘‘कोरा कागज था मन मेरा’’ का गायन किया। इसी प्रकार श्यामनंद बारीक ने भी मैं भी गाऊंगा कहकर एक ओडिया गीत का गायन किया। इसी बीच नगर के बबली सुल्तानिया और उनकी बेटी ने वृद्धजनों को सप्रेम दान किया।
साथ ही कलेक्टर के समक्ष उनके द्वारा सारंगढ़ में अब तक किए गए कार्यों का तारीफ की और भविष्य में स्वच्छ शहर बनाने के लिए निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सानिध्य में वृद्धजनों के देखरेख के लिए सारंगढ़ के नगरपालिका के पास खाली पड़े भवन को जीर्णाद्धार कर आशा निकेतन वृद्धाश्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया गया है, जो 25 दिवस पूर्ण कर लिया है। 25 सीटर इस वृद्धाश्रम में यहां 14 वृद्धजन निवास कर रहे हैं, जो सारंगढ़ बिलाईगढ़, रायगढ़ सहित पड़ोसी जिला के निवासी हैं। 11 निराश्रित वृद्धजन का इस वृद्धाश्रम में भर्ती लिया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, डॉ. रामभूषण तिवारी, वृद्धाश्रम में कार्यरतकर्मी तुलसा निराला, सोनी कोसले, सावित्री तिवारी, ललिता, रजनी, अनिता और संतोषी यादव उपस्थित थीं।
वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में मिल रहा धार्मिक और पारिवारिक माहौल
अपने विभाग के नाम के अनुरूप समाज कल्याण के कार्य में वृद्धाश्रम का सफल संचालन से समाज के निराश्रित वरिष्ठजनों को ससम्मान उनके खानपान, स्वास्थ्य का निरंतर देखरेख किया जा रहा है, जहां सुबह नाश्ता, दोपहर में खाना, शाम को नाश्ता और रात में खाना व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही नर्स की ड्यूटी प्रतिदिन चेकअप के लिए लगी है। वर्तमान में कार्तिक माह में कार्तिक पुराण का नियमित पाठ दोपहर में 3 से 5 बजे के बीच किया जा रहा है, जिसमें घनश्याम वैष्णव कार्तिक पुराण का पाठ कर उनका प्रवचन देते हैं। जनसंपर्क विभाग के कला जत्था दल ने सरकार की योजनाओं का शनिवार की शाम को अपने कार्यक्रम का संक्षिप्त प्रदर्शन नृत्य गीत की प्रस्तुत के साथ किया। इससे वृद्धजन के जीवन अन्य सामान्य वृद्धजनों की तरह सामान्य दिनचर्या का धार्मिक और पारिवारिक माहौल अनुभव कर रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





