छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत किया दवा सेवन
Shantanu Roy
11 March 2025 12:10 AM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर में सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वयं दवा खाकर लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना और निःशुल्क दवा सेवन सुनिश्चित करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 27 फरवरी से 13 मार्च तक जिले के सभी विकासखंड में दवा सेवन कराया जा रहा है। इसमें 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमार से पीड़ित व्यक्तियों को छोड़कर बाकी सभी को यह दवा सेवन कराना अनिवार्य है।
क्योंकि फायलेरिया जैसी बीमारी से विकलांगता होने की संभावना बनीं रहती है। गौरतलब है कि फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम तीन चरणों में दवा का वितरण किया गया, जिसमें 27 फरवरी से 2 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में बूथ लगाकर दवा वितरण किया गया और 3 मार्च से 10 मार्च तक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर घर-घर जाकर दवा खिलाएं गए। 11 मार्च से 13 मार्च तक छूटे हुए लाभार्थियों को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी। फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा आवश्यक फाइलेरिया रोग संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है, जिससे हाथीपांव जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। इस रोग से बचाव के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि, फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन बेहद जरूरी है। सभी लोग इस अभियान में भाग लें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की देखरेख में यह अभियान पूरे जिले में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





