छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: ढाबे में घुसकर संचालक को पीटा, देखें LIVE VIDEO...
Shantanu Roy
10 March 2025 7:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू पंजाब ढाबा संचालक और स्टाफ के साथ देर रात मारपीट की घटना हुई है. लाखों रुपए की लेन-देन के कारण आरोपी मामा जगीर सिंह अपने 4 साथियों के साथ ढाबे में हथियार के साथ घुस गया. आरोपियों ने ढाबे के मालिक के लिए भांजे गुरुजीत सिंह, मैनेजर और कर्मचारियों की जमकर पिटाई की. मामला उरला थाना क्षेत्र का है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी जगीर सिंह ढाबा संचालक गुरुजीत सिंह का मामा, जिसने लोन पर ट्रक दिलवाया था. हालांकि किस्त नहीं पटाने पर आरोपी मामा को करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ. इससे आक्रोशित जगीर उर्फ शब्बा अपने साथियों के साथ शनिवार की देर रात फरसा, तलवार, गंडासे और डंडे लेकर घुस गया और पहले मैनेजर पर हमला कर दिया. मैनेजर ने जब चिल्लाना शुरू किया तो ढाबा संचालक गुरुजीत सिंह और बाकी स्टाफ बाहर आए. जिसके बाद आरोपियो ने उनको भी डंडे और तलवार से पीटना शुरु कर दिया. किसी तरह सभी मौके से जान बचाकर भागे. आरोपी जगीर उर्फ शब्बा चिचोला राजनांदगांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल तीन आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





