छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने बंद किया कलेक्ट्रेट का गेट, लेट से ड्यूटी में आए अधिकारी और कर्मचारी में मचा हड़कंप
Nil dhankar
1 Sept 2025 2:14 PM IST

x
छग
गरियाबंद। जिला कार्यालय में देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। सोमवार सुबह कलेक्टर स्वयं कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुँचे और गेट को बंद करवा दिया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए।
जानकारी के अनुसार 30 से अधिक कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए। देर से आने वालों की सूची तैयार की गई है और उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक अटेंडेंस मशीन से भी कर्मचारियों की उपस्थिति के आँकड़े जुटाए जा रहे हैं।
इससे पहले भी कलेक्टर देर से आने वालों पर नाराज़गी जता चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने गेट पर पहुँचकर खुद स्थिति की निगरानी की और सख्त क़दम उठाने की बात कही।
Next Story





