छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने 2 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

Nil dhankar
17 Jun 2025 9:00 AM IST
कलेक्टर ने 2 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर
x
छग

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 2 आदतन अपराधियों को 1 साल के लिए जिला बदर कर दिया। 24 घंटे के भीतर दोनों को रायगढ़ समेत समीपवर्ती रायगढ़ जिला से बाहर जाना होगा। जानकारी के मुताबिक रेलवे बंगलापारा का रहने वाला विशाल सिंह (22) और विजयपुर निवासी पवन प्रजा को एक साल की अवधि के लिए रायगढ़ जिला समेत सीमा से लगे अन्य जिला क्षेत्रों से बाहर जाने के लिए आदेश जारी किया गया है।

आदेश का पालन नहीं होने पर वैधानिक कार्रवाई करने की भी बात कही गई है। 24 घंटे के अंदर रायगढ़ समेत सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा और जशपुर जिले के क्षेत्र में प्रवेश नहीं करना है। जिला कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है और कहा है कि आदेश का तुरंत पालन किया जाए, पालन न करने पर आपके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विशाल सिंह व पवन प्रजा के खिलाफ कई थाना में अपराध दर्ज है। जिसमें पवन प्रजा के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोक कर मारपीट जैसे अलग-अलग कई अपराध हैं। इसके अलावा विशाल सिंह के खिलाफ बलवा, मारपीट, चोरी, हत्या का प्रयास जैसे अपराध दर्ज हैं।

Next Story
null