छत्तीसगढ़

बोड़ला जनपद कार्यालय पहुंचे कलेक्टर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tulsi Rao
4 Sept 2026 8:12 AM IST
बोड़ला जनपद कार्यालय पहुंचे कलेक्टर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
x

कवर्धा। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बोड़ला जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं और विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए, जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सुविधा मिल सके।

कलेक्टर ने वीबी-जी राम-जी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से योजना की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर ने जनपद पंचायत कार्यालय भवन का निरीक्षण कर भवन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भवन में जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसके लिए आरईएस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन तैयार करने कहा गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार हुलेश्वर पटेल, जनपद पंचायत सीईओ आकाश राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story