छत्तीसगढ़

क्लब संचालक ने किया अतिक्रमण, चला बुलडोजर

Nilmani Pal
8 Jun 2025 1:28 PM IST
क्लब संचालक ने किया अतिक्रमण, चला बुलडोजर
x
छग

कोरिया। नगर में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा भूपेंद्र क्लब की जमीन पर अतिक्रमण आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आ गया. रविवार सुबह होते ही नगर प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ क्लब परिसर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

भूपेंद्र क्लब के आसपास के हिस्सों में कई वर्षों से अवैध कब्जा है. इस संबंध में शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी किया था, और अब उसी पर अमल करते हुए आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई. जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 23 दुकानों को हटाया गया, वहीं कोर्ट से स्टे होने के कारण एक दुकान को छोड़ दिया गया. इस पूरी कार्रवाई के लिए निगम ने चार जेसीबी लगाए थे.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल भूपेंद्र क्लब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर क्षेत्र के अन्य अवैध कब्जों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर की सुंदरता, सार्वजनिक स्थानों की उपलब्धता और आम नागरिकों की सुविधा के लिए यह आवश्यक कदम है.

Next Story
null