छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार ने रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने की स्वीकृति दी

Nil dhankar
1 Dec 2025 5:09 PM IST
केंद्र सरकार ने रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने की स्वीकृति दी
x

रायपुर। केंद्र सरकार ने रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने की स्वीकृति दी। पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने का जो आग्रह किया था, उस पर अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने पत्र के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की है।

यह लैब प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव देने वाला एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेशवासियों को इस सुविधा का लाभ भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा बहुत जल्द ही मिलेगा, यह हमारा संकल्प भी है और प्रतिबद्धता भी। आज इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए, लोकसभा में नियम 377 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे भारत में ऐसे स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का विशेष आग्रह रखा है, ताकि देश के हर बच्चे तक अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के समान अवसर पहुँच सकें।

विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब हमारी नई पीढ़ी विज्ञान, अनुसंधान और तकनीक में पूरी तरह स्वावलंबी बनेगी। छत्तीसगढ़ की धरती से उठी यह पहल अब राष्ट्रीय अभियान का स्वरूप ले रही है यही नया भारत है, यही मोदी जी का विज़न है, और यही हमारी अटूट प्रतिबद्धता है।

Next Story
null