छत्तीसगढ़

कार को कचरे के ढेर के पास किया खड़ा, जलकर खाक

Nilmani Pal
27 March 2026 5:50 PM IST
कार को कचरे के ढेर के पास किया खड़ा, जलकर खाक
x
छग

कोरबा। एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां कचरे में लगी आग फैलते हुए एक खड़ी कार तक पहुंच गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घटना सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे की है। कॉलोनी में रहने वाले हेमंत राठौर के घर पर रिश्तेदार घूमने आए थे, जिन्होंने अपनी कार घर के पास ही पार्क कर दी थी। वहीं पास में कचरे का ढेर और सूखी झाड़ियां थीं, जिनमें किसी ने आग लगा दी। इसके बाद आग धीरे-धीरे फैलते हुए सीधे कार तक पहुंच गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

Next Story