छत्तीसगढ़

क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल करने वाले ने खाते से 9 लाख उड़ाया

Nil dhankar
13 July 2025 8:43 AM IST
क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल करने वाले ने खाते से 9 लाख उड़ाया
x
छग

बिलासपुर। करबला में एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। दरअसल पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल कर इंक्वायरी की। इसके बाद उसे रिटर्न कॉल आया। सामने वाले ने उनसे ओटीपी पूछा।

ओटीपी नहीं बताने के बाद भी उसके खाते से दो किस्तों में 9 लाख रुपए कट गए। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला कुम्हार पारा निवासी परिवर्तित नाम महेश कुमार को अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी थी।

उन्होंने कॉल कर लिमिट बढ़वाने के लिए इंक्वायरी की। इसके बाद उन्हें उसी नंबर पर रिटर्न कॉल आया। सामने वाले ने बात कर पहले भरोसा जीता। इसके बाद ओटीपी शेयर कर नंबर पूछा। पीड़ित ने नंबर बताने से मना करते हुए फोन काट दिया। लेकिन, इसके बाद भी उनके खाते से पहले 5 लाख रुपए फिर दूसरे बार में 4 लाख रुपए कट गए।

Next Story
null