छत्तीसगढ़

नकली नोट थमाकर ठगी, हैरत में पड़ा व्यापारी

Nil dhankar
21 Sept 2024 5:13 PM IST
नकली नोट थमाकर ठगी, हैरत में पड़ा व्यापारी
x
छग

धमतरी dhamtari news। जिले के फरसगांव में किराना दुकान संचालक को एक अज्ञात बदमाश ने 2500 रूपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने दुकान संचालक को 500-500 रूपये का खुल्ला देने की बात कही और फिर उसे नकली नोट थामकर मौके से फरार हो गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल है जिसमें पीड़ित दुकान संचालक अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहा है। मामला सिहावा थाना इलाके का है। Farasgaon

बता दें कि पीड़ित दुकान संचालक का नाम दयाराम मरकाम है। पीड़ित ने बताया कि आज सुबह एक अनजान व्यक्ति दुकान पर आया और मजदूरों को पैसे देने के बहाने पहले ₹3000 का खुल्ला मांगने लगा। मना करने पर उसने ₹2500 का खुल्ला मांगा। Grocery store operator

खुल्ला देने के बाद वह पैसे लौटाने में हिचकिचा रहा था। दोबारा कहने पर जब उसने पर्स से पैसे निकाले, तो वह नोटों को छांटने का नाटक करने लगा। आखिर में उसने शर्ट की ऊपरी जेब से पैसे निकालकर उसे दिए और तुरंत मौके से चलता बना।

Next Story