भारत

कुख्यात स्‍कूटी चोर गिरफ्तार: 15 मामलों को सुलझाने का दावा, इलाके में डॉन कहा जाने लगा

jantaserishta.com
21 Sept 2024 5:06 PM IST
कुख्यात स्‍कूटी चोर गिरफ्तार: 15 मामलों को सुलझाने का दावा, इलाके में डॉन कहा जाने लगा
x
15 होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात ऑटो चोर को गिरफ्तार कर चोरी के 15 मामलों को सुलझाने का दावा क‍िया है। पुलिस ने इसके पास से 15 होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। आरोपी इससे पहले चोरी, स्नैचिंग जैसे 43 मामलों में शामिल रहा है।

आरोपी की पहचान अमृत सिंह उर्फ ​​डॉन उर्फ ​​वीरा के तौर पर हुई है। वह विकासपुरी का रहने वाला है। वह चोरी के मामलों में कई बार जेल भी जा चुका है। क्राइम ब्रांच के पुलिस उप आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में, दिल्ली में दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। पुलिस को सूचना मिली कि अभी हाल ही में जेल से छूट कर आया कुख्यात ऑटो लिफ्टर अमृत उर्फ ​​डॉन राजौरी गार्डन के पास रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाला है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को चोरी की एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।उसकी निशानदेही पर चोरी की 14 और स्कूटी बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इससे पहले 43 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और कई बार जेल गया है। जेल से रिहा होने के बाद, उसने आपराधिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर द‍िया।
आरोपी ने बताया कि उसके पास एक मास्टर चाबी है, जिसकी मदद से वह स्कूटी चोरी कर लेता था। मार्केट में होंडा एक्टिवा की मांग है, इसलिए वह होंडा एक्टिवा स्कूटी पर ही हाथ साफ करता था। पुलिस के अनुसार, साल 2013 से वह अपराध की दुनिया में उतरा और अपनी कुख्यात छवि के कारण उसे इलाके में "डॉन" कहा जाने लगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story