छत्तीसगढ़

कारोबारी ने मां के निधन पश्चात् किया नेत्रदान

Nil dhankar
17 Aug 2025 5:12 PM IST
कारोबारी ने मां के निधन पश्चात् किया नेत्रदान
x
छग

दुर्ग। जिले की प्रतिष्ठित भोमियाजी मोबाईल एवं नमन फूड प्रोडक्टस के संचालक गौतम जैन एवं मनीष जैन की माताजी गवलीपारा निवासी श्रीमती जतन बाई चौरड़िया(गंडई,दुर्ग) (76 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके नेत्रों से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी। जतन बाई के परिवार की ओर से गौतम जैन,मनीष जैन ,शोभा जैन,मेधा जैन ,मधु जैन ,पुष्पा नाहटा ,मनीषा,ममता,संगीता,सिद्धार्थ ,विशाल,मनन ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।

परिवार की सहमति मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,राजेश पारख,प्रभुदयाल उजाला जैन के गवलीपारा निवास पहुंचे एवं नेत्रदान प्रक्रिया में सहयोग किया।

भारी बारिश के बावजूद मध्य रात्रि शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ संदीप बाचकर एवं नेत्र बैंक प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये। गौतम जैन ने कहा उनकी माँ जब तक रही लोगों की मदद की और जाते जाते दो लोगों के जीवन में उजाला कर गई माँ दो आँखों के माध्यम से हमेशा के लिए अमर हो गई।

मनीष जैन ने कहा हमारा परिवार सदा ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रीय रहा है एवं भविष्य में भी जब जरुरत होगी हम समाज हित में उपलब्ध रहेंगे आज माताजी का नेत्रदान कर हमारे परिवार ने समाज के प्रति अपना कर्तव्य का निर्वहन कर मिसाल दी।

राजेश पारख ने कहा जतन बाई जैन के नेत्रदान से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं भविष्य में प्रदेश में नेत्र हीनता की जिंदगी जी रहे व् नेत्रदान की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आँखों की रौशनी मिलेगी।

Next Story
null