छत्तीसगढ़

रायपुर के युवक की लाश मिली खैरागढ़ शहर के लॉज में

Nil dhankar
4 Sept 2025 11:56 AM IST
रायपुर के युवक की लाश मिली खैरागढ़ शहर के लॉज में
x
छग

खैरागढ़। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित आशीष लॉज गुरुवार सुबह अचानक सनसनी का केंद्र बन गया. लॉज के रूम नंबर 306 का दरवाज़ा तोड़कर अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि बाथरूम में 27 वर्षीय युवक का शव चादर से फंदे पर लटका हुआ है. मृतक की पहचान रायपुर के सीतानगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी करण पाल (पिता डोमन पाल) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, करण पाल ने 30 अगस्त को लॉज में कमरा बुक कराया था और बताया था कि वह घूमने आया है. 1 सितंबर को आखिरी बार उसे कमरे से बाहर निकलते देखा गया था. इसके बाद कमरा लगातार बंद रहा. बुधवार रात मैनेजर ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला. गुरुवार सुबह कर्मचारियों की मदद से दरवाज़ा खोला गया तो बाथरूम में युवक का शव फंदे पर लटका मिला.

फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हत्या या किसी साज़िश से इंकार नहीं किया जा सकता. पुलिस अब युवक की कॉल डिटेल और पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है.


Next Story
null