छत्तीसगढ़
युवक की नग्न अवस्था में मिली खून से लथपथ लाश, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका
Shantanu Roy
17 July 2025 6:08 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक की नग्न अवस्था में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की सिर कुचली हुई हालत में लाश भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइंस क्षेत्र में मिली है, जो CISF सुरक्षा घेरे में आता है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, डोलोमाइट खदान, छतौना के पास सुबह माइंस क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों ने शव देखा और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद खदान प्रबंधन अधिकारी रमेश कुमार चौबे ने पुलिस को सूचित किया।
चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है और रंग गेहुआं है। घटनास्थल से शराब की बोतलें, डिस्पोजल गिलास, खाने-पीने का सामान, और एक बोरी में कपड़े बरामद हुए हैं। मृतक के सिर के नीचे शर्ट रखा हुआ था, जिससे आशंका है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक को शराब पार्टी के बहाने खदान क्षेत्र में लाया गया और शराब पिलाकर सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हालांकि यह भी संभावना है कि शराब के नशे में आपसी विवाद में हत्या हुई हो। युवक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा लापता युवकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Tagsबिलासपुर हत्यानग्न शवपत्थर से सिर कुचलाहिर्री माइंस डोलोमाइटCISF सुरक्षाचकरभाठा थानायुवक की लाशBilaspur MurderNaked Dead BodyStone Head InjuryHirri MinesDolomite AreaCISF Security ZoneChakarbhatha PoliceUnidentified BodySuspicious Deathछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





