छत्तीसगढ़

शौच गई महिला की लाश तालाब में मिली, गांव में सनसनी

Nil dhankar
2 Sept 2025 4:32 PM IST
शौच गई महिला की लाश तालाब में मिली, गांव में सनसनी
x
छग
धमतरी। ग्राम आमदी में सोमवार देर रात से लापता हुई एक महिला का शव मंगलवार सुबह तालाब में मिला। मृतका की पहचान रुक्मणी देवांगन (65 वर्ष), पति दुजराम देवांगन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रुक्मणी देवांगन रात लगभग 11 बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम के कुछ युवकों ने कुंभार तालाब में एक महिला का शव देखा और तुरंत गांव व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई की।

शव को वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान और डुमन साहू की मदद से जिला अस्पताल मर्चुरी लाया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story
null