छत्तीसगढ़
पुलिसकर्मी के घर में फंदे से लटकी मिली आदिवासी नाबालिग की लाश
Shantanu Roy
31 Oct 2025 8:14 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी के घर में कक्षा छठवीं की आदिवासी बच्ची की लाश फंदे से लटकती मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और सवालों का माहौल है। परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला जिले के दारापारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। लगभग 13 दिन पहले (17-18 अक्टूबर) एक पुलिसकर्मी के घर से 14 वर्षीय नाबालिग चांदनी कुडियम की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका मूल रूप से दुगोली गांव की रहने वाली थी और कक्षा छठवीं की छात्रा थी।
‘पढ़ाने के नाम पर ले गया पुलिसकर्मी, घर में मिली लाश’
जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की नामक व्यक्ति कुछ महीने पहले बच्ची को अपने घर पढ़ाने-लिखाने के नाम पर लेकर आया था। उसने परिजनों से कहा था कि वह उसकी देखभाल करेगा और उसे बेहतर शिक्षा देगा। परिवार ने भरोसा करते हुए अपनी बेटी को उसके पास भेज दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद चांदनी की लाश फंदे पर लटकती मिली। यह खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, पूरा गांव स्तब्ध रह गया। परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुभाष तिर्की और उसकी पत्नी नीरजा तिर्की पर हत्या का आरोप लगाया।
परिजनों का गंभीर आरोप: ‘मामले को दबाने की कोशिश’
परिजनों का कहना है कि चांदनी ने शायद घर में कुछ ऐसा देख लिया था, जो पुलिसकर्मी और उसके परिवार के लिए राज़ बन गया। उसी बात को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बच्ची अपने भाई से बार-बार घर लौटने की बात कह रही थी, लेकिन उसे नहीं जाने दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत के बाद पुलिसकर्मी परिवार ने शव को छिपाने की कोशिश की। बताया गया कि बोलेरो वाहन से शव को गोपनीय तरीके से उसके गृहग्राम दुगोली पहुंचाया गया। इतना ही नहीं, परिजनों और ग्रामीणों को डेढ़ लाख रुपये देकर मामले को दबाने और अंतिम संस्कार जल्दबाजी में करवाने की भी कोशिश की गई थी।
जिला पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप
इस दर्दनाक घटना को हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मृतका के परिवार का आरोप है कि बीजापुर पुलिस अपने ही विभाग के कर्मी को बचाने में लगी हुई है। पीड़ित परिवार बार-बार न्याय की गुहार लगा रहा है, पर जिला पुलिस प्रशासन ने इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब एक आदिवासी बच्ची की संदिग्ध मौत पुलिसकर्मी के घर में होती है, और जांच वही विभाग करता है, जिससे आरोपी जुड़ा है — तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





