छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: माना ब्लू वाटर में दो नाबालिगों की डूबने से मौत
Shantanu Roy
31 Oct 2025 5:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मना थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध ब्लू वाटर साइट में शुक्रवार दोपहर नहाने गए दो स्कूली छात्र पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार, डूबने वाले छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है। दोनों कक्षा 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ये दोनों अपने 7 से 8 दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने आए थे। नहाने के दौरान दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी गहरा होने के बावजूद छात्र मस्ती में आगे बढ़ गए थे। देखते ही देखते दोनों लड़के पानी के भीतर चले गए और वापस नहीं निकल पाए। उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मना थाना पुलिस और SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। डाइवर्स पानी में उतरे हैं और दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन भी मौजूद हैं।
ब्लू वाटर रायपुर और आसपास के युवाओं के बीच एक प्रसिद्ध पिकनिक और फोटो पॉइंट बन चुका है, लेकिन यहां सुरक्षा इंतज़ामों की कमी को लेकर कई बार सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पानी का स्तर अचानक गहरा हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माना थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और जल्द ही छात्रों को खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। SDRF के जवान पानी में गहराई तक उतरकर तलाशी ले रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्लू वाटर क्षेत्र में बिना अनुमति नहाना या तैराकी करना खतरनाक है, और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Tagsरायपुर ब्लू वाटर हादसाछात्र डूबेSDRF रेस्क्यूमना थानारायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ब्लू वाटर डूबने की घटनारायपुर पुलिसजयेश साहूमृदुल वंजारियाछात्र हादसा रायपुरछत्तीसगढ़ न्यूजRaipur Blue Water accidentstudent drownedSDRF rescueMana police stationRaipur breaking newsBlue Water drowning incidentRaipur PoliceJayesh SahuMridul Vanjariastudent accident RaipurChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





